Breaking News

प्रियंका का संदेश जन जन पहुंचा बना रहे कांग्रेस सदस्य ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

नौजवान किसान व अन्याय के लिए लड़ेंगी प्रियंका: शाहनवाज

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बासुपार बैलबाजार में कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहनवाज ने पहुंचकर प्रियंका का संदेश लोगों तक पहुंचाया और कहा कि नौजवान किसान व प्रशासन के अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगी प्रियंका व कांग्रेस पार्टी।
बासुपार ग्राम सभा में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मिन्नत रहमानी का कांग्रेसियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया वही इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सभा में प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर 25 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रभारी मिन्नत रहमानी ने कहा कि किसानों युवाओं से संवाद कर की समस्याओं के लिए लड़ने का कार्य कांग्रेस करेगी।
इस दौरान शाहरुख खान शाह आलम शकील अहमद मोहम्मद हकीम सिराज अहमद सहित दो दर्जन लोगों को प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया ।
कार्यक्रम का संचालन महताब आलम अध्यक्षता अनिरुद्ध राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह, इन्दल सिंह,.सुफियान खान, महानंद सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने