Breaking News

क्रिकेट खेलते समय हुआ विवाद दर्ज हुआ मुकदमा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

मारपीट में दो लोग बुरी तरह घायल ।

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में  विवाद हो गया  जिसके उपरांत  पुलिस ने एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया। 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर सिनेमा हॉल के पास कुछ बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे कि  दूसरे पक्ष से कहासुनी के उपरांत विवाद हो गया जिसमें बुरी तरह से घायल शुभम सोनकर पुत्र विनोद सोनकर उम्र 15 साल और आशीष सोनकर उम्र 17 साल पुत्र गण विनोद सोनकर निवासी खानगाह बहरामपुर दोनों चोटिल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची हंड्रेड नंबर पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची जिसके उपरांत विनोद सोनकर की तहरीर पर मोहम्मद आमिर पुत्र शेराज उम्र 15 साल, अमानुल्लाह पुत्र मोहम्मद नेसार उम्र 20 साल, मोहम्मद अल्ताफ पुत्र मोहम्मद नेसार उम्र 16 साल, निवासी समता नगर के विरुद्ध जीयनपुर पुलिस ने मारपीट एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
और नया पुराने