मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तमाम मन्दिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। घंटों से कतार में खड़े होकर दर्शन करने के लिए शिव भक्त कहीं गीत तो कहीं भजन कीर्तन करते हुए दिखाई दिये। वहीं महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पंचायत अजमतगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र शिव मंदिरों में शुक्रवार की सुबह से ही शिवरात्रि के अवसर पर भोर से ही श्रद्धालुओं व भक्तों का ताता लगा रहा। और शिव मंदिरों में ओम नमः शिवाय ,जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। आस्था का ऐसा संगम है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहा आस्था का संगम दिखाई देता है।
मान्यता यह है कि अजमतगढ़ और जीयनपुर का शिव मंदिर बरसों पुराना है। तथा यहां पर शिव मंदिर को स्थापित नहीं किया गया है। शिव मंदिर स्वत निकला हुआ है। वही लोगों ने अजमतगढ़ प्राचीन शिव मंदिर, जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर, रामगढ़ पताल नाथ मंदिर, लाटघाट पंचदेव मंदिर,अंजान शहीद शिव मंदिर स्थापित है। जिसमें शिव भक्तों ने सुबह से ही पूजा अर्चना की महिलाओं से लेकर पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी शिवालय में ओम नमः शिवाय जय शिव जय शिव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वही नगर पंचायतों द्वारा साफ सफाई का काफी ध्यान रखा गया था तो वही हर मंदिरों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दियें।