आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर में बिजली के जर्जर तार टूट के गिरने से पशु के लिए चारा काट रहे 35 वर्षीय महिला की करेंट लगने से मौके पर मौत। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम राजापुर सिकरौर निवासिनी कुशुम बिंद पत्नी सुग्रीव कुमार बिंद पशु के खिलाने के लिए सरसों के खेत में गांव की और महिलाओं के साथ चारा काटने के लिए गई थी उसके ऊपर बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर गया जिसमें बिजली आपूर्ति चल रही थी कुशुम करेंट के चपेट में आ गई वहां मौजूद जब तक बचाव के शोर सुनकर लोग पहुंचते उसकी मौके पर मौत हो गई।मृतक के ससुर ने बिजली विभाग के खिलाफ दी तहरीर। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के लोगों ने बताया कि जर्जर लूज तार के सम्बन्ध में कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई है। ग्राम ने बताया कि लगभग दस दिन पूर्व जर्जर व लूज तार को बिजली विभाग के जेई को मौके पर ले जाकर दिखाया था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है
मोहम्मद यासिर सरायमीर