Breaking News

दलित को मुकदमे में गवाही ना करने की मिल रही है तरह तरह की धमकी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी युगल किशोर पुत्र हरदेवराम ने आरोप लगाया कि शिशुपाल यादव  पुत्र राम नयन यादव और ध्यान यादव पुत्र मेढई यादव के द्वारा वर्ष 2010 में जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा गया था। जिसमें जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 427 बटा 10 धारा 323, 504, 506 आईपीसी एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उस मुकदमे में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट जनपद आजमगढ़ में गवाही में चल रहा है। आरोपी व्यक्ति के द्वारा धमकी दी जा रही है कि बयान में यदि हम लोगों को बरी नहीं किया तो जान से मार देंगे की तरह तरह की धमकियां मिल रही है की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिया गया। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।
और नया पुराने