मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
विशाल भंडारे के साथ रूद्र महायज्ञ का हुआ समापन।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ पाताल नाथ मंदिर पर 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आज विधि विधान पूर्वक समापन किया गया। जिसमें कुंवारी कन्याओं के द्वारा पुरानी सरयू नदी के किनारे कलश विसर्जन किया गया।
वही पाताल नाथ मंदिर के पुजारी अमरनाथ गिरी ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया मुख्य रूप से दीपक राय, अभिषेक सिंह, कैलाश राय, राजेश राय, संजय राय,अर्जुन तिवारी, पप्पू सरोज सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।