मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर आजमगढ़ मार्ग पर स्थित डाक बंगला के सामने तहसील की तरफ से बाइक सवार आ रहे थे कि जीयनपुर की तरफ से आ रही ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई और बाइक सवार आजमगढ़ की तरफ जा रही टेलर के निचे आ गयें जिसकी मौके पर ही मौत हो गई और दुसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया। मृतक अब्दुल रहमान पुत्र अबिबू रहमान उम्र 22 साल निवासी आदर्श नगर जीयनपुर कस्बा व मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं घायल युवक आकाशदीप पुत्र शंकर राम उम्र 18 साल निवासी गौड़ारी जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मुर्गा व्यापारी था। वहीं दुर्घटना के उपरांत ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।