मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
ढाबों से लेकर संदिग्ध व्यक्तियों पर रही पुलिस की नजर।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में चलाया गया जबरदस्त चेकिंग अभियान जहां पर पुलिस ने ढाबों से लेकर संदिग्ध व्यक्तियों से लेकर बिना नंबर दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन गाडिय़ों में लगें काली फिल्म लगा उतरवाया तो हर ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया जैसे ढाबों पर अपराधी किस्म के व्यक्तियों द्वारा ढाबे पर बैठकर खाना खाकर रात्रि में अपराध करना वही ढाबों पर रात्रि में गैर सरकारी दारू का सप्लाई करना संज्ञान में लिया गया। वही संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली गई व ढाबों पर फर्जी तरीके से दारू न बेचा जाए नही किसी ढाबे पर दारू पीने दे। नहीं तो ढाबा संचालक के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई। जीयनपुर कोतवाल गजानन्द चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेर्शों का पालन करते हुए सख्त कार्रवाई किया जा रहा है। अब नहीं बख्शे जाएंगे टॉप टेन के अपराधी व फर्जी चार पहिया दोपहिया वाहन चोरी के वाहन लेकर चलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। वही दोपहिया चार पहिया व संदिग्ध व्यक्तियों से लेकर ढाबा तक का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।