Breaking News

छात्र-छात्राओं के द्वारा कुरआन पाक पूरा पढ़ लेने पर प्रार्थना का आयोजन।

आज़मगढ़

सरायमीर स्थानीय कस्बा में बैतुल-उलुम में छात्र-छात्राओं के द्वारा कुरआन पाक पूरा पढ़ लेने पर प्रार्थना का आयोजन किया गया। प्रार्थना के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मदरसा के प्रबंधक मुफ्ती अहमदुल्लाह ने कहाकि मैं इश्वर का शुक्रिया अदा करकरता हूँ कि इस मदरसा में 202 छात्र-छात्राओं ने पुरे कुरआन पाक अध्ययन किया। और इस मदरसा के पूर्व प्रबंधक का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने इस प्रकार का मदरसा कायम करके क्षेत्र के बच्चों के लिए बड़ा काम किया है जिससे क्षेत्र के बहुत से बच्चे कुरआन पाक के साथ हर प्रकार की शिक्षा प्राप्त करते हैं और आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और वैज्ञानिक बनकर इस्लामी पहचान को बनाए रखने के साथ देश के तरीके के लिए कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन मदरसा के प्राइमरी प्रधानाचार्य नबी हसन ने किया। इस अवसर पर मदरसा के सभी छात्र व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
और नया पुराने