मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
संस्थापक की धूम धाम से मनाई गई 102 वीं जयंती।
सगड़ी।
सगड़ी स्थित मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी अंजान शहीद द्वारा संस्थापक मिर्जा अहसानुल्लाह बेग और बाबू रामकुंवर सिंह की अमर मित्रता की याद में प्रतिवर्ष 18 फरवरी को संस्थापक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले फ्रेंडशिप अवार्ड 2020 के लिए मशहूर पद्मश्री अवार्ड विजेता मोहम्मद शरीफ चाचा को प्रदान किया गया।
मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक मिर्जा एहसानुल्लाह बेग 102 वीं जयंती
मनाई गई। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अवार्ड विजेता मोहम्मद शरीफ चाचा उपस्थित रहे जिनको 17 वीं बार का कुंवर मिर्जा फ्रेंडशिप अवार्ड 2020 दिया गया।
मोहम्मद शरीफ चाचा फैजाबाद जनपद की मूल रूप से निवासी जिन्होंने अपने खोए हुए बेटे के अंतिम संस्कार को न कर पाने के दर्द को झेला और प्रण लिया कि आजीवन लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार बिना किसी भेदभाव के करेंगे अब तक इनके द्वारा लगभग 25 सौ मुस्लिम और 3000 हिंदू का यथोचित धर्मों के व रीति रिवाज के हिसाब से अंतिम संस्कार किया गया। सांप्रदायिक सौहार्द एक जीवित मिसाल इन्होंने पेश की जिस पर भारत सरकार के द्वारा आप को पद्मश्री से नवाजा गया।
मिर्जा अफजल बेग और बाबू रामकुंवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने फ्रेंडशिप अवार्ड दीया वही उनके दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया इस दौरान स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्राओं ने मन मोह लिया वही कार्यक्रम में बेस्ट टीचर का खिताब सुफियान खान को दिया गया और राष्ट्रीय युवा महोत्सव की प्रतिभागी नवांकुर कलाकार का खिताब शामीन को विद्यालय को गौरवान्वित करने के लिए दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ तिवारी पूर्व प्राचार्य स्मिथ इंटर कॉलेज व संचालन करते हुए वॉयस ऑफ आजमगढ़ की प्रबंधक सीमा भारती श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मिर्जा अराफात बेग, प्रवीण सिंह, डॉ अबरार आजमी, कलीम अहमद, मिर्जा अनवर बेग,अनवार,सुब्हान खान,शाहआलम सांवरिया आदि रहे।