Breaking News

कोटा निरस्त करने को प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़

ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रदर्शन कर कोटा निरस्त करने के लिए दिया प्रार्थना पत्र।


सगड़ी। 
सगड़ी तहसील से राजू पट्टी के ग्रामीणों ने कोटा निरस्त करने के लिए सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रदर्शन कर दिया प्रार्थना पत्र।
ग्रामीणों ने ग्राम सभा के कोटेदार लोरिक राम पुत्र भगोला के ऊपर आरोप लगाया कि खाद्यान्न प्रति यूनिट कम देते हैं और पैसा ज्यादा लेते हैं वही ग्रामीणों की शिकायत पर उनके द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। पूर्व में भी ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के पश्चात कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई ना होने पर नाराज ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर जांच कराकर कोटा निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान कैलाश यादव, रवि प्रकाश, इंद्र कुमार, अरविंद, किरन, गीता देवी, लालमति, अनारी, प्रभावती सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने