Breaking News

धान के कटोरे में किसानों की समस्याओं के मद्देनजर कांग्रेसियों ने फूंका बिगुल, मांग पत्रक सौंपा।

चंदौली

रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव


चंदौली। जनपद चंदौली में कांग्रेसियों का हुजूम नगर भ्रमण करते हुए धान के कटोरे की संज्ञा से विख्यात जनपद के किसानों की समस्याओं के बाबत आवाज बुलंद करते हुए, डोर टू डोर जाकर मांग पत्र से संदर्भित फार्म भरवाने के पश्चात शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर सांसद डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय को समर्पित मांग पत्रक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को सौंपी। इस दौरान कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के जयकारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।
इस मांग पत्रक को किसानों से भरवाकर किसानों की मूल समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान दिलाने का कार्य किया। बिजली, पानी, उर्वरक, छुट्टा पशुओं की समस्याओं से किसानों निजात दिलाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार के प्रतिनिधि संसद एवं विधानसभा में उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु आवाज बुलंद करें। जिससे कि आत्महत्या करने को विवश किसान सहूलियत से खेती-बाड़ी करते हुए जीविकोपार्जन कर सकें।
वहीं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग पत्रक के माध्यम से कहा कि गन्ना खरीदारी के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है जिससे गन्ना किसान परेशान हैं जबकि डीजल एवं बिजली के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिक लागत और कम मुनाफे के चक्कर मे किसान आत्महत्या को विवश हैं। सरकार अपने कर्जमाफी के वायदे को भूल चुकी है। साथ ही फल-सब्जियों हेतु कोल्ड स्टोरेज एवं गोदाम न होने के कारण सड़ने की कगार पर खड़ी हैं एवं विगत दिनों ओलावृष्टि और भारी बारिश ने जनपद के किसानों की कमर तोड़ चुकी है, लेकिन सरकार जनपद को आपदा ग्रस्त घोषित करने की जगह बर्बाद फसलों का मुआवजा बीमा के रूप में देने में भी नाकाम है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने