Breaking News

लॉक डाउन के दौरान दुकान खोल कर देसी शराब बेचने वाले 02 व्यक्ति गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

थाना-जीयनपुर


आज दिनांक 25.03.2020 को कोरोना वायरस रोकथाम लॉक डाउन के दृष्टिगत थाना जीयनपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा बेरमा देसी शराब की दुकान पर चेकिंग के दौरान सेल्समैन द्वारा दुकान खोल कर देसी शराब बेचने पर पकड़ लिया गया । जिस के संबंध में थाना जीयनपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 70/20 धारा 188,269 भादवि पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 
 गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता।

 1-ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय राम शब्द सिंह निवासी रानीपुर धरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ 
 2-जगधर पुत्र देवर निवासी गुजर पार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

 पंजीकृत अभियोग।

1. मु0अ0सं0 70/20 धारा 188,269 भादवि

 गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. हेड कांस्टेबल रघुपत राम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
और नया पुराने