Breaking News

साप्ताहिक बाजार मे भीड लगाकर खरीददारी कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेडा।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ खीरी ।थाना नीमगांव की चौकी सिकंदराबाद के गाँव बेलहरी मे साप्ताहिक बाजार मे खरीदारी कर रहे लोगो को पुलिस ने खदेड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां पूरा जिला लखीमपुर खीरी लाॅकडाउन की चपेट मे है जिला अधिकारी के आदेशानुसार सभी दुकानदारों के लिये  शैड्यूल तय किया गया है ।और इसी के हिसाब से लोग आवश्यकता अनुसार लोग अपनी जरूरत का सामान लेने के लिये निकले ।वही लोग बेलहरी बाज़ार मे लगी सब्जी व किराने की दुकानो मे ऐका ऐक भीड लगना चालू हो गई।जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान विपिन को लगी तो वह लोगो को समझाने के लियें लोगो से आग्रह किया उनके न मनाने पर भी भीड को बढता देख चौकी ईन्चार्ज राजेश चौधरी को सूचित किया गया फौरन ही चौकी ईन्चार्ज ने मौके पर पहुंच कर लोगो को खदेड़ा ।और लाॅकडाउन का पूर्णतया पालन करने का आग्रह किया।
और नया पुराने