लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
दोनों थाना प्रभारीरियों ने किया पूर्णतया लाॅकडाउन का अनुपालन।
गोला गोकर्णनाथ खीरी । जहां एक ओर करोना जैसी महामारी को लेकर पूरा विश्व इसकी चपेट में आ रहा है। वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 22 मार्च से लेकर 25 मार्च तक सम्पूर्ण भारतवर्ष मे पूर्ण रूप से बंदी का असर देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 8:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाहन पर अगले 15 अप्रैल तक संपूर्ण भारत लाकडाॅउन किया गया है ।जिसके चलते जिला लखीमपुर खीरी के जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह एवं कप्तान पूनम ने लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश जारी किया गया है ।कि अनावश्यक रूप से लोग सडकों पर ना निकले जिसके चलते रोस्टर तैयार किया गया है कि चाहे किराना स्टोर्स हो या मेडिकल या सब्ज़ी व फलो की दुकाने हो इस सबके खुलने का समय निर्धारित किया गया है ।
जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक गोला डीपी तिवारी क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा व थाना हैदराबाद प्रभारी सुनीत कुमार से गोला व हैदराबाद के कस्बों मे पैदल गस्त कर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया है ।वही इन लोगों ने यह भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि लाॅकडाउन के दौरान कोई भी व्यापारी कालाबाजारी करते हुये पकड़ जाता है तो उसके खिलाफ फौरन ही मुक़दमा लिखा जायें गा।इस बीच पुलिस गस्त के दौरान जो भी ब्यक्ति अनावश्यक रूप से ख़ाली टहल कदमी करते मिला उसको सक्त हिदायत दे कर फौरन ही घर को भेजा गया ।वही दोनो थानों के अन्तर्गत मोटरसाइकिल व कारो से टहल रहे लोगो को रोक कर उनका चालान भी काटा गया व मौके पर कोई कागजात न मिलने पर वाहन सीजन की कार्यवाही की गई ।जिससे लोगो मे खौफ व्याप्त रहा।