Breaking News

जनपद में खाद्यान्न या अन्य चीजों की कमी नही होने दी जायेगीः जिलाधिकारी

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में  बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आटो रिक्शा संघ के अध्यक्ष, मजदूर संघ के अध्यक्ष, भारत रक्षा दल, सामाजिक संगठन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को आस्वस्थ किया है कि जनपद में खाद्यान्न या अन्य चीजों की कमी नही होने दी जायेगी। आप लोग यह सुनिश्चित करें कि आपका कोई भी पड़ोसी भूखा न रहने पाये। यदि ऐसा कोई व्यक्ति हो तो उसकी सूचना तुरन्त कन्ट्रोल रूम को दें। 
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी को पशु चारे, खाद्यान्न ले आने , ले जाने में कोई समस्या हो तो कन्ट्रोल रूम को सूचना दें। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो तो डायल 102, 108 पर सूचना दें।
जिलाधिकारी ने सामाजिक संगठनों से अपील किया है कि यदि कोई व्यक्ति गरीब परिवार की मदद करना चाहता है तो इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दें, सीधे उस व्यक्ति को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से राशन भेजवाया जायेगा। उन्होने निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क किये बिना सामान का वितरण नही करेगा। 
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि अपने मोहल्लों में जनरल स्टोर एवं दवा की दुकानों से ही सामान खरीदें एवं वहाॅ पैदल जायें। साथ ही दुकानदारों को भी निर्देश दिये कि निश्चित मात्रा में ही सामान दें, जिससे कि किसी के पास ज्यादा स्टोरेज न हो एवं बड़े-बड़े दुकानदारों को निर्देश दिये गये हैं कि अलग-अलग मोहल्लों में होम डिलिवरी करें तथा दवा के व्यापारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जरूरत पड़ने पर वे भी होम डिलिवरी करायें।
और नया पुराने