मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा लाकडाउन होने पर चौक, बवाली मोड़, सिधारी, रोडवेज तथा सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील किया है कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक वस्तुओं की कमी नही है। उन्होने लोगों से यह भी कहा कि आवश्यकता की चीजों में दवायें अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से लें। सब्जी/खाद्य सामग्री या अन्य कोई आवश्यक सामग्री जो काफी आवश्यक हो, उसे भी अपने नजदीक की दुकानों से ही लें। पैदल एवं अकेले जायें, किसी भी वाहन का उपयोग न करें।