लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट श्याम सिंह
जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकरननाथ में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शहर में लाख डाउन के दौरान अघोषित विद्युत कटौती की जा रही जिससे जनमानस में रोष व्याप्त है।
देश मे लॉकडाउन लागू है ऐसे में जनता को घर में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे दिन में 1 घंटे की कभी दो 2 घंटे की विद्युत कटौती की जाती है यही नहीं शाम के समय महिलाओं के भोजन बनाने के समय बच्चों के खाना खाने का समय रात में सोते समय अघोषित विद्युत कटौती की जाती है जिससे जनमानस में रोष व्याप्त है। विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती किए जाने से घर में रह गई जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।बिजली ना होने की अवस्था में उसे घर के बाहर निकलना पड़ता है। जिसके चलते शासन की मंशा पूरी होती दिखाई नहीं देती। शासन प्रशासन को चाहिए विद्युत विभाग से पूरे मामले की जानकारी लेकर विद्युत आपूर्ति में होने वाली बाधाओं को दूर करके जनमानस को विद्युत आपूर्ति कराई जाए। जिससे घर में रहने वाले बच्चों को टीवी देख कर मनोरंजन करने में माताओं को भोजन बनाने में एवं रात में सोते समय किसी को भी असुविधा का सामना करना ना पड़े। एस डी ओ विपिन कुमार से जब फोन करके विद्युत कटौती के विषय मे जानकारी जब मांगो तो उनका जबाब यह मिलता है जे ई दयानन्द से जानकारी लो ।