लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट श्याम सिंह
जनपद लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में उप जिलाधिकारी पलिया पूजा यादव ने लाॅकडाउन के चलते नगर के पूरे बाजार में दुकानों पर बिक रही सामग्री, उनके मूल्यों का व उनकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में जिंदल मेडिकल स्टोर्स पर मास्क का मूल्य अधिक लेने पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना कर दुकान को बंद करा दिया गया है । इसी निरीक्षण में मोहल्ला बाजार में चावल की दुकान पर चावल के पैकेट पर एमारपी न था,न उसका वजन लिखा था न पैकिंग डेट थी। इस आधार पर प्रोटेक्शन ऑफ कंज्यूमर राइट ( पीसीआर) के तहत चालान कर दिया गया है। उप जिला अधिकारी पलिया ने लगभग सभी दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें लगभग 50 % दुकानों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इस संबंध में दुकानों के व्यापार मंडलों को निर्देश दिए गए कि वे तुरंत व्यवस्था में सुधार करवाएं नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।