मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
बांसफोर व मुसहर बस्ती में राहत सामग्री कोतवाल द्वारा बांटा गया।
राहत सामग्री पाकर गरीबों ने जीयनपुर कोतवाल को दिया धन्यवाद ।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल गजानन्द चौबे ने रविवार की सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गरीब व असहाय परिवारों में राहत सामग्री बांटा। वहीं बांसफोर व मुसहर बस्ती के व्यक्तियों के घरों में केवल एक ही दिन का ही राशन बचा था। जिसके दृष्टिगत कोतवाल द्वारा आज रविवार के दिन क्षेत्र के तमाम गांवों में जैसे टड़वा बद्दोपुर, बासुपार बनकट,अंजान शहीद,नथ्थूपुर ,
मालटारी,बड़ागांव धन्छूला में बांसफोर व मुसहर बस्ती के परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इसी के साथ ही गजानन्द चौबे ने बताया कि जीयनपुर क्षेत्र में जितने भी ऐसे बांसफोर व मुसहर बस्ती एवं फेरी वाले व्यक्ति हैं जो असहाय हैं। उनको किसी भी स्थिति में भूखे नही रहने दिया जायेगा। उनको सम्भव राहत सामग्री व सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
उन्होने बताया कि अधिकारियों द्वारा दीहाड़ी मजदूरों को 1000 रुपये की सहायता देने हेतु चिन्हित किया गया है। इसी के साथ ही मुसहर, बांसफोर परिवारों को भी चिन्हित किया गया है। उन्होंने गरीब परिवारों से कहा कि जो भी मदद की जरूरत पड़े तत्काल हमारे बीट के सिपाहियों या कोतवाली में आकर बताएं ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोने पाये जो भी जरूरत का सामान होगा उसको हम लोग अपने स्तर से उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान एस आई उमेश कुमार,एस आई मदन पटेल, मुकेश सिंह, गुलशन यादव, रघुपति राम, विजेंद्र यादव व महिला कांस्टेबल आदि रहे।