अयोध्याधाम।
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र
अयोध्या। मामला कल दिनांक 28/03/ 2020 का है समय 10:58 पर एक महिला 112 पर काल करती है,और महिला अपना नाम मनराजी रैदास वाइफ ऑफ मेणई निवासी छोटा गणेशपुरा चौकी सैदपुर थाना मवई जनपद अयोध्या बताती है, उस महिला द्वारा वताया गया कि मेरे घर में खाने के लिए कुछ राशन नहीं बचा है कृपया राशन मुहैया कराया जाए । इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर डीएम महोदय द्वारा जारी की गई पैकिंग लिस्ट के द्वारा ₹375 की सामग्री( मसाला दाल तेल सब्जी पीसी धनिया नमक हल्दी मिर्चा टमाटर आलू बैगन )फौजी किराना स्टोर सैदपुर से खरीद कर और पंकज यादव कोटेदार के यहां से चावल और गेहूं लेकर महिला को दिया गया । इस कार्य से महिला व महिला के परिवार वाले व वहां मौजूद जनता यूपी 112 की तथा यूपी 112 के अधिकारीगण की तथा उत्तर प्रदेश सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की।