लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी । गोला तहसील के अन्तर्गत कस्बा निवासी एक परिवार के बच्चों ने चल रही महामारी कोरोना से पीड़ितों की मदद के लिए अपनी गुल्लक फोड़ कर कस्बे की पुलिस चौकी को रुपये सौंप कर कोरोना पीड़ितों की मदद करने की पहल की है।बच्चे का हौसला देख चौकी पुलिस ने बच्चों को फल खिला भेजवाया घर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा सिकंद्राबाद निवासी समाजसेवी एडवोकेट कपिल त्रिवेदी व कस्बा निवासी प्रधान पुत्र ने कस्बे की चौकी पर अपनी अपनी गुल्लक लेकर पहुंच गये तथा उनको फोड रखा सारा पैसा चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौधरी को सौंप दिया। तथा कोरोना पीड़ितों तक पहुंचाने की बात की। चौकी पर पहुंचे दस वर्षीय पार्थ त्रिवेदी व आराध्या त्रिवेदी पुत्री आलोक त्रिवेदी व हार्दिक त्रिवेदी उर्फ हनी व प्रज्ञा त्रिवेदी त्रिवेदी पुत्री कपिल त्रिवेदी तथा सिद्धार्थ त्रिवेदी पुत्र ग्राम प्रधान पुत्र ने बताया उन्होने पैसा देने का विचार उनके दिमाग में घर मे टी वी पर समाचार देख कर आया की देश में महामारी चल रही लोग परेशान है और उनकी मदद करनी चाहिए इसलिए सभी ने आपस मे सलाह कर बचत किया हुआ गुल्लकों मे रखा रुपया कोरोनो पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए चौकी पुलिस को सौंप दिया ।वही चौकी पर पहुंचे बच्चो के जज्बे को देख चौकी पुलिस ने बच्चों को फल खिलाकर वापस घर भेजवा दिया ।चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया सभी बच्चों की गुल्लकों से कुल 3750 रुपया प्राप्त हुआ जिसको सरकारी कोष में जमा करवा दिया जायेगा।इस अवसर चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।