Breaking News

नगर पालिका परिषद द्वारा वार्डो में कराया गया डोर-टू-डोर सेनेटाइज।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट श्याम सिंह 

जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में  नगर पालिका परिषद के द्वारा कोरेना वायरस की रोकथाम के लिए नगर को सेनेटाइजर कराने का कार्य जारी है। आज कुम्हारन टोला वार्ड न0 1व 8 में सेनेटाइजर दोनों वार्डो के डोर टू डोर कराया गया । जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल व अधिशाषी अधिकारी प्रदीप नरायण दीक्षित के निर्देश  पर नगर के सफाई नायक सुधीर कुमार,  सहित सफाई नायक व सफाईकर्मी अपने जीवन को संकट में ड़ालते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर सैनेटाइज कर रहे है। यह कार्य शहर के 25 वार्डो मंे किया जा रहा है। नगर पालिका के इस कार्य से मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल सहित नगरपालिका के सफाईकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
और नया पुराने