लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी ।जहां एक ओर पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से जूझ रहाहै जिसको लेकर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर पूरा भारत देश पूर्णतया लाँकडाउन कर दिया गया।लेकिन इस दौरान लोगो को सफाई को लेकर सरकारें काफी एहतियात बरत रही है। और गांवो कस्बों मे सफाई कराकर कीटनाशक दबाईयो का छिड़काव कराया जा रहा है । वही जिला लखीमपुर के ब्लाक बाँकगंज के कस्बा अलीगंज मे चारो तरफ पसरी गंदगी को देखतें हुये भाजपा नेता अमित मिश्र व फौजी अरविंद मिश्र ने ब्लाक बांकेगंज के बीडीओ को सूचित कर सफाई कर्मचारियों को बुलाकर पूरे गांव मे जगह जगह लगे कूडे के ढेरों को साफ करवाया और अधिकारियों से गांव मे सेनेटाईजर व कीटनाशक दबाईयो का छिड़काव कराने की मांग की है ।