आज़मगढ़।
रिपोर्ट:ब्यूरो
आजमगढ़ । कोरोना के संक्रमण के चलते पूरे देश को लाक डाउन 14 अप्रैल तक कर दिया गया है ताकि कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके । इसके लिए सरकार ने गरीबों को जहां राशन से लेकर रूपये तक खातों में भेजने का कार्य कर रही है । वही मनरेगा मजदूरों के लिए भी सरकार ने व्यवस्था कर दिया है।
ताकि कोई नरेगा मजदूरों को खाने-पीने में कोई परेशानी ना हो।
इन सबके बावजूद आजमगढ़ जनपद के हरैया ब्लाक क्षेत्र स्थित देवारा खास राजा के प्राइमरी स्कूल पर मनरेगा मजदूर रोजाना कार्य कर रहे हैं ।
बता दें कि देवारा खास राजा में प्रधान द्वारा कराए गए कुछ कार्यों को श्रमदान घोषित कर दिया गया है और इन कामों को त्रिस्तरीय समिति के माध्यम से कराने का आदेश दिया है । त्रिस्तरीय समित द्वारा प्राइमरी स्कूल पर नरेगा मजदूरों से कार्य करा रही है जिससे कोरोना का क्रमण होने की काफी संभावना है । प्राइमरी पाठशाला पर नरेगा मजदूरों द्वारा कर रहे कार्यों की सूचना पुलिस को गांव वालों ने दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने काम को रुकवा दिया ।
वही विकास खंड अधिकारी ने कहा कि कार्य कराना गलत है जांच कराया जाएगा और दोषी के खिलाफ ऊपर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा । वही डीसी मनरेगा बीबी सिंह ने कहा कि पांच मजदूर एक साथ काम कर सकते हैं अगर डीसी मनरेगा बीबी सिंह की बात ही माने तो फोटो में पांच मजदूर एक साथ दिखाई दे रहे हैं जबकि कम से कम एक मीटर की दूरी होनी चाहिए । ताकि मजदूरों में कोरोना का संक्रमण न फैल सके।