आज़मगढ़।
रिपोर्ट:ब्यूरो
आजमगढ़ 27 मार्च-- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ मंे कोरोना वायरस के दृष्टिगत सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कोरोना/आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना ईओसी कक्ष संख्या 21 में की गयी है। जिसका पूर्व का दूरभाष नम्बर कतिपय कारणों से खराब हो गया है, जिस कारण इसे बदलना पड़ा। वर्तमान में जनपद में कोरोना वायरस के दृष्टिगत सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु कोरोना/आपदा नियंत्रण कक्ष संख्या-21 का दूरभाष नं0 05462-220220/9454417172 है।