Breaking News

कोरोना वायरस के पीड़ितों के लिए बढ़े हाथ, दी सहायता राशि।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आज़मगढ़।

आजमगढ़ 27 मार्च-- फौजदार सिंह द्वारा कोरोना वायरस के पीड़ितों एवं उससे प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन के आपदा कोष में 2 लाख रुपये की सहायता दी गयी है। फौजदार सिंह जनपद आजमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र शम्भूपुर गहजी एवं मार्टीनगंज में कई उच्च शिक्षा को संचालित करते हैं। यह धनराशि उन्होंने माँ शारदा हरिजन विकास शिक्षा संस्थान, शम्भूपुर गहजी और माँ विंध्यवासिनी शोध एवं प्रशिक्षण न्यास मार्टीनगंज आजमगढ़ के खाते से 1-1 लाख रुपये के रूप में आरटीजीएस किया है।
वही वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने 51 हजार, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 101000, इ0एम0 पावर शाह आलम ने 1100, आई0एम0 कुमार गुप्ता ने 5 हजार, शारदा ने 01 लाख, नागिंग ट्रस्टी ने 01 लाख, गणेश मन्दिर त्रिलोकी जी ने 25 हजार एवं विभिन्न व्यक्तियों द्वारा 2302 रू0 की सहायता धनराशि सीधे भेजी गयी। जिलाधिकारी ने उक्त सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

और नया पुराने