Breaking News

निष्ठा प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों का होगा समग्र और अधिगम विकास ।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी । 
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लाक का पांच दिवसीय निष्ठा का प्रशिक्षण मॉर्डन ऐरा हायर सेकंडरी  स्कूल जीयनपुर में आयोजित किया जा रहा है । निष्ठा प्रशिक्षण  खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी के देखरेख में चल रहा है। तीन कमरों में 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।खंड  शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया निष्ठा प्रशिक्षण का मुख्य  उद्देश्य बच्चों के लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाना।साथ ही  अध्यापक यहां से  प्रशिक्षण के माध्यम से जो सीख कर  जाएंगे वह बच्चों के जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे।
प्रशिक्षक कमल नयन यादव ने बताया  विद्यालय के समस्त शिक्षकों को बच्चों के समग्र विकास और अधिगम को बेहतर समप्राप्ति हेतु विभिन्न कौशलो में दक्ष बनाना। जिससे बच्चों के लर्निंग आउटकम मे वृद्धि  हो सकेभ।वे सीखे हुए ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने में  सक्षम  हो सके।
प्रशिक्षक डॉ हरिकेश मिश्र ने बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि हम बच्चों को उनके रूचि के हिसाब से अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना।
प्रशिक्षक जगदंबा दूबे ने कहा   शिक्षा जीवन प्रयत्न  चलने वाली प्रक्रिया है।
 प्रशिक्षक अनिल तिवारी ने बताया बच्चे की रुचि जिस ओर जा रही है उसी के हिसाब से उसको शिक्षा और दीक्षा दी जाए तो वह आगे  बढेगा  और बेहतर करने का प्रयास करेगा। इस मौके पर  डॉक्टर हरिकेश मिश्र,  डॉक्टर जगदंबा दूबे ,कमल नयन  यादव,  अनिल कुमार मिश्र, कुसुम पांडेय, राजेंद्र मौर्य दिनेश पांडे अंशु राय पंकज कुमार सिंह जितेंद्र राय ज्ञानेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
और नया पुराने