Breaking News

सेवानिवृत दरोगा की हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेवानिवृत दरोगा की हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम बखरा निवासी  रामाश्रय पुत्र मुखराज सेवानिवृत दरोगा की लगभग साढ़े तीन माह पूर्व जमीन विवाद में मारपीट के दौरान गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस विवाद में पुलिस ने अपराध संख्या 256/020 धारा 147, 148, 304, 308, 332, 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर तत्काल दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आज दिनांक 5/3/020 दोपहर को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि सेवानिवृत दरोगा के हत्या का आरोपी गुलाब चन्द पुत्र मूलचंद ग्राम बखरा थाना सरायमीर निवासी सिकरौर सहबरी बाजार में भागने के लिए खड़ा है सूचना पाते ही थाना एसएसआई सुशील कुमार दूबे मय फोर्स सिकरौर सहबरी पहुंचकर गुलाब चन्द को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर उपर्युक्त धारा में  न्यायालय भेजा। 

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने