चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव
चंदौली।
20 अक्टूबर 2019 को जनपद चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पपौरा में लबे रोड मनबढ़ व शातिर अपराधियों द्वारा शराब की दुकान पर जबरन लुट एवं हत्या का प्रयास किया गया। जिसने प्रशासन की नींदे उड़ा कर रख दी थीं। शातिर अपराधियों की धरपकड़ को लगातार पुलिस सक्रिय रही। सक्रियता का ही परिणाम रहा कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर बलुआ थाना प्रभारी मयफोर्स सहित रात्रिकालिन गश्त के दौरान मथेला नहर पुलिया के पास से पपौरा कस्बे में शराब की दुकान पर लूट व हत्या के प्रयास का आरोपित मुल्जिम विनय प्रकाश सिंह उर्फ बंटी को सहयोगियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। घटना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाबत मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि 20 अक्टूबर 019 को पपौरा कस्बे में शराब की दुकान से लूट एवं हत्या का प्रयास किए जाने की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त विनय प्रकाश सिंह उर्फ बंटी पुत्र रमाशंकर प्रसाद निवासी विशापुर मथेला बलुआ चंदौली को घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना के बाबत पूछताछ में सुनील ने बताया कि अपने सहयोगी सुनील कुमार यादव उर्फ बकाटू पुत्र रामकरण निवासी ग्राम करी थाना धानापुर एवं आशुतोष यादव उर्फ चिटकु पुत्र रमेश यादव निवासी नादी बलुआ चंदौली के साथ शराब ठेका पर जाकर बियर की दुकान के काउंटर को जबरन सेल्समैन को तमंचा सटाकर डरा धमकाकर खुलवाया गया एवं उसे पीटकर अंदर घुसकर आशुतोष द्वारा पांच हजार रुपये एवं बियर की बोतलें निकाल लिया गया। बाहर आकर सुनील द्वारा फायर किया गया जिससे कि उधम सिंह को गोली लग गई और वहां मौजूद लोगो मे दहशत कायम हो गया। इसके पश्चात हम तीनों फायर करते हुए भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।