मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
अनावश्यक बाहर ना निकले लॉकडाउन का पालन करें।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह जनपद लाकडाउन होने पर मुबारकपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका मुबारकपुर व एसओ एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्र में सभासद का सहयोग लेते हुए नगर क्षेत्रों में दीहाड़ी मजदूर,फेरी वाले, बंजारे, बांसफोर जो भी हों, उनकी सूची बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड के साथ तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि उनके खाते में सहायता धनराशि भेजा जा सके। यदि किसी के पास आधार कार्ड न होने के कारण बैंक खाता नही है तो उनकी सूची बनाकर जनपद में जो लोग खाद्यान्न वितरण का कार्य कर रहे हैं। उनको उपलब्ध करायें, जिससे कि उनको खाद्य सामग्री मिल सके।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने जनता से अपील किया है कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक वस्तुओं की कमी नही है। उन्होने लोगों से यह भी कहा कि आवश्यकता की चीजों में दवायें अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से लें, सब्जी/खाद्य सामग्री या अन्य कोई आवश्यक सामग्री जो काफी आवश्यक हो, उसे भी अपने नजदीक की दुकानों से ही लें, पैदल एवं अकेले जायें, किसी भी वाहन का उपयोग न करें।
इस अवसर पर एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, सीओ सदर उपस्थित रहे।