आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बरदह।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज महोदय के कुशल नेतृत्व व प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में दिनांक 25.03.2020 को उ0नि0 बसंत लाल मय हमराह के ग्राम मुक्तिपुर मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुआ कि सिसवारा की तरफ से एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल डिस्कवर को लेकर मुक्तिपुर बाजार की ओर आ रहा है डिस्कवर मो0सा0 के पीछे नम्बर प्लेट पर WB0756290 लिखा हुआ है सम्भवतः नम्बर प्लेट फर्जी लगा हुआ है यदि सजगता से चेकिग की जाये तो पकडा जा सकता है इस सूचना से हमराह कर्म0गण को अवगत करातें हुए मुक्तिपुर चौराहे पर आकर संदिग्ध व्यक्ति वांछित वाहनो की चेकिग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति डिस्कवर मो0सा0 से खम्हौली ग्राम के रास्ते से होते हुए आता हुआ दिखाई दिया कि टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया तो पिछे मुडकर भागना चाहा कि मौके पर ही चोराहे से लगभग 20 कदम की दुरी(खम्हौली रोड) पर आवश्यक बल प्रयोग करके मय वाहन चालक को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शरद कुमार यादव पुत्र राममिलन यादव ग्राम चकगंजली सरांवा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया तथा लिये हुए मो0 साइकिल जिसका नम्बर WB0756290 डिस्कवर रंग लाल जिसपर लाल व सफेद रंग की पट्टी लगी हुई जिसपर चेचिस न0 MD2A14AZ7DPK59677 ई0न0 JBZPDK86602 लिखा हुआ पाया गया अभियुक्त शरद कुमार यादव उपरोक्त को समय करीब 22.10 बजे बाजाफ्ता बाकायदा गिरफ्तार कर थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2020 धारा 41/411/414/419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभि0-
1. शरद कुमार यादव पुत्र राममिलन यादव ग्राम चकगंजली सरांवा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
बरामदगी-
1. एक अदद मो0सा0 डिस्कवर नम्बर WB0756290 रंग लाल जिस पर लाल व सफेद रंग की पट्टी लगी हुई है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 68/2020 धारा 41/411/414/419/420/467/468/471 भादवि
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0 बसन्तलाल
2. का0सुरेन्द्र शर्मा
3. का0रोहित कुमार
4. का0सहजादे आलम
5. म0का0सुमन यादव
नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 8 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई