Breaking News

कोई व्यक्ति भूखा ना सोने पाये, ब्लाकों के लिए अलग अलग कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ गुरुवार 26 मार्च जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी ब्लाकों के लिए अलग-अलग कर्मचारियों की नियुक्ति की है।
ये कर्मचारी प्रतिदिन सभी ग्राम के प्रधान, पूर्व प्रधान, ग्राम सेवक, सचिव से बात करेंगे और उनसे पूछेंगे कि उनके ग्राम में कोई भूखा तो नही है। उनको राशन मिल रहा है कि नही तथा दवा मिल रही है कि नही, यदि कोई बीमार है तथा वह ईलाज कराना चाहता है तो उसको तुरन्त संबंधित उप जिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी को सूचित करेंगे तथा उनको आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे। इसकी रिपोर्ट प्रातः 9ः00 बजे एवं सायं 8ः00 बजे को सभी 22 ब्लाक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को देंगे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
और नया पुराने