लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी ।तहसील क्षेत्र के गांव कपरहा मे ग्राम प्रधान नीरज शुक्ल ने अपने गांव कपरहा सहित देवरिया.तेन्दुआ.बसही मे कीटनाशक दवाओं का कराया छिड़काव ।
ज्ञात हो कि जहां समूचा भारतवर्ष सहित पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है ।जिससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।और इस से बचने के लिये लोग काभी एहतियात बरत रहे है ।और घर पर ही रहकर कोरोना जैसी महामारी से बचने के लियें जतन कर रहे है।जिसके चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी शहरो. गांवों. कस्बों.के लिये काभी सावधानियां बरतने के लिये आवश्यक सुझाव दिये गयें है। वहीं तहसील गोला के ग्राम सभा कपरहा मे ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों को बुलाकर पूरे कपरहा. तेन्दुआ.देबरिया.बसही में सरकारी भवनों स्कूलों सचिवालयों डाकखानो गैस एजेंसी पेट्रोल पंपों सहित नालियों व सभी के दरवाजों पर सडकों के किनारे देव स्थानो सहित कई जगहों पर कीटनाशक नासक दवाईयों व सेनेटाईजर से छिड़काव कराया है ।और सभी ग्राम वासियो से सफाई के प्रति जागरूक रहनें का आवाहन भी किया है । इसके अलावा सभी सफाई मे लगे कर्मचारियों को बताया कि प्रत्येक दिन गांवो मे सफ़ाई होना अनिवार्य है ।लापरवाही किसी भी क़ीमत पर बरदास्त नही की जायेगी