आज़मगढ़।
सगड़ी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
नए गुर सीखकर पढ़ाएंगे गुरुजी।
सगड़ी।सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ का पांच दिवसीय निष्ठा का प्रशिक्षण मॉर्डन ऐरा हायर सेकेंडरी स्कूल जीयनपुर में स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय पहल (निष्ठा) कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के चतुर्थ चक्र में कुल 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण समारोह के साथ प्रारंभ हुआ। 50-50 शिक्षकों के 3 बैच में यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे देश के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है ।शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में चतुर्थ चक्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों में विभिन्न विषयों के शिक्षण कौशलों के विकास के साथ-साथ लर्निंग आउटकम, विद्यालय में सामाजिक एवं व्यक्तिगत योग्यता का विकास ,विद्यालय नेतृत्व, स्वास्थ्य शिक्षा, शिक्षा में सूचना तकनीकी का प्रयोग ,दीक्षा एप, जेंडर समानता, पास्को एक्ट के साथ-साथ विद्यालय शिक्षा में की गई नई पहलो के विषय में भी शिक्षकों को अवगत कराया जा रहा है। आज प्रशिक्षण में डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ राय ने भी प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
साथ ही आगे उन्होंने कहा जो आप लोग यहां से जो विधा सीख कर जाएंगे।उसके अनुसार बच्चों के सिखाने का प्रयास करेंगे साथ ही आवश्यक सुझाव प्रदान किए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षक के रूप में अनिल त्रिपाठी, जगदंबा दुबे , कमलनयन यादव, अनिल कुमार , कुसुम पांडे,डा० हरिकेश मिश्र अपना योगदान दे रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण अपने उद्देश्य में कामयाब नजर आ रहा है। इस अवसर पर अंशु राय , दिनेश कुमार पांडेय, विपिन कुमार, राजेंद्र मौर्य ,जितेंद्र राय, संजय यादव ,पंकज कुमार सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।