आज़मगढ़।
थाना-सिधारी।
1 वारण्टी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो की गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व स0पु0अ0 /क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारन जी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.02.2020 को मैं प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र मय हमराही उ0नि0 दिग्विजय नाथ तिवारी मय हमराहियान कर्मगण के थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/ वारंटी अभियुक्त में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने का वारंटी अभियुक्त शमसेर पुत्र सुरेश सा0 बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ हुसैनगंज तिराहा पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा, कही बाहर जाने के फिराक में है । इस सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को समय 11.45 बजे बकायदा वाजाफ्त गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया। पकड़े ब्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अभियुक्त शमसेर पुत्र सुरेश सा0 बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया कि इत्मिनान होने पर पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त को मु0न0 292/19 धारा 366,506,376 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का बोध कराकर बकायदा वाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया । नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त शमसेर पुत्र सुरेश सा0 बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग।
1. मु0न0 292/19 धारा 366,506,376 भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
1. प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 दिग्विजय नाथ तिवारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
3. का0 रामचन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़
4. का0 संजय यादव थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 अभिषेक पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
6.का0 मनीष कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।