Breaking News

लाँकडाउन के दौरान मालवाहक गाडियों को रोका ना जाये।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ सोमवार 30 मार्च-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ में दिनांक 14 अप्रैल 2020 तक लाकडाउन लागू किया गया है। उक्त लाकडाउन की अवधि में जनपद आजमगढ़ के आलू उत्पादक किसानों की आलू (पैरिसेबिल कृषि उत्पाद) से लदी ट्रक/ट्रैक्टर ट्राॅली/पिकअप अथवा अन्य मालवाहक जो जनपद में निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज में भण्डारण हेतु जा रही हो, उनके लाकडाउन के दौरान आने-जाने की अनुमति एवं कोल्ड स्टोरेज के कार्मिकों (पैरिसेबिल कृषि उत्पादन के रख-रखाव हेतु) को भी लाकडाउन से मुक्त किया जाता है।
और नया पुराने