Breaking News

नवनीत कालेज का सराहनीय कार्य गरीबों में बांटने के लिए सगड़ी तहसील पर भेजा राहत सामग्री।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

 8 कुंतल चावल, एक कुंतल अरहर दाल, सरसों तेल सहित अन्य राहत सामग्री भेजा।

सगड़ी।
सगड़ी पुरे देश में लॉकडाउन के बाद गरीब मजदूर असहाय वर्ग के लोगों के समक्ष भोजन की समस्याएं आ गयी हैं। सभी भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं। ऐसे में समाजिक संगठनों के साथ कई समाजिक संस्थाओं में नवनीत कालेज आफ टेक्नोलॉजी बघावर लाटघाट के तरफ से गरीबों असहाय लोगों में लॉकडाउन के दौरान भोजन पहुंच सके इसके लिए नवनीत कालेज के संस्थापक प्रोफेसर अमरीक सिंह द्वारा 8 कुंतल चावल,1एक कुंतल अरहर की दाल 1एक टीना सरसों का तेल, मसाला और घर में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री को उपजिलाधिकारी सगड़ी को भिजवाया । उन्होंने कहा कि जो भी जरूरतें होंगी उसको हम पूरा करेंगे और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।
उनकी संस्था कई गांवों में प्रोफेसर अमरीक सिंह के सहयोग से खाना पहुंचाने में सहयोग कर रही हैं। इसी क्रम में नवनीत कालेज संस्था के प्रधानाचार्य डॉक्टर नवनीत सिंह और सदस्याओं ने सभी से लॉक डाउन में घर में रहने की अपील करते हुए कहा की हमें कोरोना जैसी भयावह महामारी से देश को बचाने के लिए एक साथ मिलकर इससे लड़ना होगा और साथ ही साथ गरीब और असहाय लोगों का सहयोग भी करना होगा।
और नया पुराने