Breaking News

गांवों व शहरों मे बनाये गये आइशुलेट बार्ड।

लखीमपुरखीरी।

पंकज शुक्ला।

गोला गोकर्ण नाथ खीरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार भारी संख्या में बड़े-बड़े शहरों से काम करने वाले लोगों को पलायन करने के  के पश्चात आइशुलेट करने की तैयारी।
 जहां एक और कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त है और निकटवर्ती गांव से लोग बड़े-बड़े शहरों में अपना पेट पाल एवं जीवन यापन करने हेतु दूरदराज शहरों को गए थे। लेकिन 25 मार्च से प्रधानमंत्री मोदी की आवाहन पर पूरे देश को लाॅकडाउन कर दिया गया था। जिसके चलते शहरों में काम मिलना मुश्किल हो गया था और रोजी रोटी के भी लाले थे। टेलीविजन एवं अखबार में समाचारों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलायन की भव्य भिभिषिका को देख कर  फौरन ही परिवहन विभाग को आदेशित कर बसों को चलाने चलाए जाने की मंजूरी दी । जिसके चलते बाहर काम करने वाले वापस अपने घरों को भारी मात्रा में आ रहे थे जिसको लेकर शासन एवं प्रशासन ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सभी ग्राम प्रधान मेयरों पार्षदों चेयरमैनों  एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित कर अति शीघ्र ही गांव कस्बों शहरों में सरकारी भवनों में विद्यालयों सचिवालयों बारात घरों मे क्बारंटीन बार्ड बनाने जा रहे है।जिसके चलते ब्लाक कुम्भी के गांव कपरह के प्रधान नीरज शुक्ला ने बताया कि कपरहा मे विद्यालय  के कमरों मे क्बारंटीन बार्ड बनकर तैयार हो गया है।इसमे बाहर से आये तेन्दुआ ग्राम व कपरहा गांव के लोगो को रक्खा गया है वही बेलहारी प्राधान विपिन ने बताया कि हमारे यहा लगभग दो दर्जन से अधिक लोग बाहर से आये है उनको भी इन राहत कैम्पों मे रक्खा गया है।वही सिकन्दराबाद.तेन्दुहाई.मूडा.हैदराबाद .ऊंचा गांव.रोशन नगर सहित क्षेत्र के लग भग सभी ग्राम पंचायतों मे बार्ड बनाकर सभी आवश्यक बस्तुओ से परिपूर्ण किया गया है ।एवं ग्राम प्रधान ने सभी आये हुये लोगो से एहतियात बर्तने को कहा है।वही हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने अपने थाना क्षेत्र के गांवो मे बने क्बारंटीन बार्डो का निरिक्षण किया और सभी  ग्राम प्रधानो से कहा कि हर हालत मे बाहर से आये हुये लोगों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे।
और नया पुराने