Breaking News

लॉक डाउन। डीआईजी ने क्षेत्र में जाकर जनता से की अपील, बांटी राहत सामग्री।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे
द्वारा लोगों से लाकडाऊन के दौरान बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने, सजग रहने, स्वस्थ रहने एवं साफ-सफाई रखने की अपील की गयी। यह भी बताया गया कि सजगता ही एकमात्र उपाय है। लाकडाऊन के दौरान फल एवं सब्जियां उपलब्ध करायी जायेगीं। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा जमाखोरी, कालाबाजारी की आशंका व्यक्त करने पर पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा बताया गया कि इस तरह की शिकायत मिलने पर न केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम बल्कि रा0सु0का0 के तहत कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्रीय खाद्य आयुक्त (RFC) द्वारा बताया गया कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की सीमा में आते हैं, उनको रियायती दरों पर वस्तु उपलब्ध करायी जायेगी। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस एवं जनसहयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये लंच पैकटों को झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब, महिलाओं, बच्चों, असहायों को वितरित किया गया।
और नया पुराने