Breaking News

लॉक डाउन। डीआईजी, मण्डलायुक्त ने मुबारकपुर क्षेत्र किया भ्रमण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे एवं मण्डलायुक्त, आजमगढ़ मण्डल श्रीमती कनक त्रिपाठी महोदया द्वारा जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र का भ्रमण किया गया। बाद भ्रमण थाना मुबारकपुर में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य आयुक्त (RFC), क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। दौरान समीक्षा पाया गया कि वर्तमान में जिस जगह पर फल एवं सब्जियों का विक्रय होता है, वह जगह काफी सकरी है। साथ ही वार्डो में अभी भी फल एवं सब्जियों का विक्रय नहीं हो पा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त, महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि फल एवं सब्जी मण्डी को अस्थायी तौर पर रामलीला मैदान में स्थानान्तरित कर दिया जाए एवं वार्डो में ठेलों से फल एवं सब्जियों का विक्रय किया जाए। 

और नया पुराने