Breaking News

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ की अपराध गोष्ठी।

आजमगढ़।

 सुभाष चन्द्र दुबे  पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र,आजमगढ़ द्वारा थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी
दिनांक 01.03.2020 की रात्रि में 9:00 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ सभागार में सुभाष चन्द्र दुबे पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या व गैगेस्टर एक्ट के लंबित गम्भीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्यवाहियां पूर्ण करते हुए विवेचना निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया। अनावरण हेतु शेष अपराधो के शीघ्र अनावरण हेतु कार्य योजना बनाकर कार्यवाही किये जाने हेतु एवं वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जनपद स्तर  व थाना स्तर पर टाप 10 अपराधियों को चयनित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। विवेचना की समीक्षा एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया गया। जनपद में अपराध नियंत्रण के बाबत प्रभावी फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, बैंक चेकिंग, रात्रि गश्त हेतु निर्देश दिये गये । शासन व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय स्तर पर परिपत्रों के माध्यम से  निर्गत निर्देशों पर कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मो. तारिक, सहायक पुलिस अधीक्षक इलामारन जी एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
और नया पुराने