चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव।
सोशल मीडिया पर हरियाणा में प्रशिक्षण हेतु गये चंदौली के युवाओं की सहायता करने की गुहार लगाने की ट्विटर पर डाले वीडियो को संज्ञान में लेते हुए चन्दौली एसपी हेमंत कुटियाल ने सहायता की गुहार लगाने वाले युवाओं की परेशानियों के मद्देनजर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी चन्दौली द्वारा पुलिस अधीक्षक हिसार (हरियाणा) गंगा राम पुनिया से तत्काल फोन पर बात कर बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। जिस पर हिसार पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को मौके पर भेज कर बच्चों के लाॅकडाउन रहने तक रहने व खाने की व्यवस्था की गयी। बच्चों द्वारा आधे घण्टे के अन्दर मिली सहायता व सहयोग पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया गया।
आपको बता दें कि पालिटेक्निक कालेज चन्दौली से चन्दौली, सोनभद्र, मऊ, सुल्तानपुर, भदोही जिले के रहने वाले 10 छात्रों का ग्रुप एग्रीकल्चर प्रशिक्षण हेतु हिसार हरियाणा स्थित प्रशिक्षण संस्था में ट्रैक्टर प्रशिक्षण हेतु दिनांक 01 मार्च को चन्दौली से हरियाणा गये थे। इसी प्रशिक्षण अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरे देश को लाॅकडाउन कर दिया गया। बच्चे प्रशिक्षण संस्थान में ही फंस गये। जिनके द्वारा अपनी सहायता व सहयोग हेतु सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो डाला गया।