लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: श्याम सिंह
सिकंद्राबाद खीरी - कोरोना जैसी महामारी के चलते कस्बे में चल रहे लांक डाउन के चलते हैं कस्बा प्रधान पति ने कस्बा निवासी बिना कार्ड धारकों का चिन्हित कर राशन दिलवाने का लिया संकल्प ले घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर आधार ले राशन दिलवाने के लिए शुरुआत की तथा कस्बे में ऐलान कर दवा का छिड़काव करवा दिया है तथा किसी को अगर खाने पीने की समस्या है तो वह ग्राम प्रधान को सूचित करें उसकी खाने की ब्यास्था ग्राम प्रधान द्बाराकी जायेगी ।
तहसील गोला क्षेत्र के गांव कस्बा सिकंद्राबाद के प्रधान पति विपिन कुमार ने कस्बा सहित सभी मजदूरों में के बस्तियों मे पैदल भ्रमण कर लोगों के घरों में जा जाकर संपर्क किया और लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी दी इसके साथ साथ बिना राशन कार्ड धारकों को चिन्हित कर राशन दिलाने की पहल शुरू करते हुए कस्बा निवासियों से यह भी वादा किया है कि अगर किसी परिवार को खाने-पीने सहित रोटी का संकट है तो वह सीधे प्रधान को सूचित करें जिसके बाद उसके खाने पीने की व्यवस्था संपूर्ण तरीके से की जाएगी इसके साथ-साथ गांव में अनाउंस करवा लोगों के दुकानों पर पंम्लेट लगवाये। घरों से बाहर न निकलने की अपील करते हुए कस्बे में भ्रमण कर दवा छिड़काव करवाया वहीं कस्बे की पुलिस चौकी सिकंद्राबाद पर तैनात पुलिस कर्मियों सहित नीमगांव थाने पर खाने पीने सामीग्री की ब्यवस्था कस्बे के प्रधान द्बारा की गयी है।