Breaking News

तीन तलाक का मुकदमा डीआईजी के आदेश पर दर्ज।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगडी। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में रजिया खातून पत्नी शौकत अली निवासी चांदपार ने जीयनपुर कोतवाली में अपनी पुत्री रूशदा बानो पति फरहान अहमद पुत्र  नूर मोहम्मद निवासी धौराहरा थाना जीयनपुर द्वारा 10 दिसंबर 2019 को तीन तलाक दिया। जबकि उसकी शादी 30 नवंबर 2013 को फरहान से हुई थी।  कुछ दिन बाद दोनों में अनबन हो गई। जिसको लेकर दीवानी न्यायालय में वाद चल रहा है। उसके उपरांत जब 10 दिसंबर 2019 को दोपहर 3:00 बजे दीवानी के परिवार न्यायालय से लौटते समय जीयनपुर चौक के पास मां और पुत्री को रोक कर उसने कहा कि हम तुम्हारी पुत्री को कभी नहीं ले जाएंगे और रास्ते पर ही तीन तलाक देकर गालियां देते हुए चला गया। जिसको लेकर जीयनपुर  कोतवाली में शनिवार की देर रात डीआईजी के आदेश पर तीन तलाक एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। वही पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर दबिश दी गई पर आरोपी घर से फरार हो गया।कोतवाल गजानन्द चौबे ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है।
और नया पुराने