आज़मगढ़।
रिपोर्ट मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़
आजमगढ़ 25 मार्च-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने जनपद के सभी पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को निर्देश दिये हैं कि लाकडाउन के समय खाद्यान्न आपूर्ति, सब्जी वाले किसान एवं मीडिया के पत्रकारों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को न रोकें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जिन लोगों की ड्यूटी इस समय लगायी गयी है, वे समय से ड्यूटी पर पहुॅचे और हमें विश्वास है कि इस संकट की घड़ी मंे वे अपने वैधानिक एवं नैतिक कर्तव्यों को पूरा करेंगे, क्योंकि संकट की इस घड़ी में जनता आपकी तरफ देख रही है। यह चुनौती की घड़ी है, आप अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा समय जनता को दें एवं इस चुनौतीपूर्ण समय में ऐसी व्यवस्था करें कि कोई भी व्यक्ति भूखे न मरने पाये। यदि ऐसी घड़ी में कोई भी लापरवाही करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।