मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं के लिए अगले 03 महीने के लिए मुफ्त रीफिल की घोषणा की है।
अर्थात 01 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक ।
आजमगढ़।
आजमगढ़ बुधवार 01 अप्रैल- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एलपीजी कम्पनियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिंक किये गये बैंक खाते में अग्रिम रूप से मुफ्त एलपीजी सिलेण्डर खरीदने के लिए इस राशि को अप्रैल महीने का रिफिल लागत का पूर्ण आरएसपी अग्रिम रूप से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। उज्ज्वला योजना ग्राहक प्रतिमाह एक सिलेण्डर का हकदार है। लाभार्थी अंतिम रिफिल प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकता है। बुकिंग पूर्णतः पंजीकृत मोबाइल नम्बर के माध्यम से, एसएमएस, आईवीआरएस, व्हाट्सअप नम्बर 75888-88824 या आनलाइन (IndianOilOne मोबाइल ऐप या http://cx.indianoil.in) या पे-टीएम के माध्यम से अपने स्वयं के घरों से रसोई गैस की रिफिल बुकर कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने जनता से डिजिटल भुगतान करने के लिए अपील किया। उन्होने एलपीजी कम्पनियों निर्देश दिये कि शत प्रतिशत होम डिलवरी सुनिश्चित करायें तथा होम डिलवरी में लगे हुए कर्मचारियों को मास्क और सेनेटाइजर प्रदान किये जायें। उन्होने कहा कि होम डिलवरी करते समय सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरा ध्यान रखें।
जिलाधिकारी ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही सभी उज्ज्वला उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सिलेण्डर का पूरा मूल्य आ जायेगा, जिस राशि का भुगतान कर लाभार्थी सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं।
एलपीजी कम्पनी के DNO विशाल पोरवाल एवं अन्य अधिकारियों ने बताया कि रिटेल आउटलेट परिचारक, डिलवरी बाॅय, पैक्ड और बल्क ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर आदि का 05 लाख रू0 का बीमा किया गया है।
जनपद आजमगढ़ में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 03 कम्पनियों के कुल 224094 ग्राहक हैं। इन सभी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में अप्रैल की रिफिल के लिए भुगतान कर दिया जायेगा।