मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ बुधवार 01 अप्रैल-- वाहन पास का दुरूपयोग करने मे एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को जिलाधिकारी ने लिखा पत्र।
जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार पटेल की ड्यूटी खाद्यान्न वितरण में नोडल अधिकारी के रूप में लगायी गयी थी, वे अपने वाहन से बनारस-जौनपुर बार्डर पर ड्यूटी के विपरीत घूमते पकड़े गये। जिस पर जिलाधिकारी ने जेई सुनील कुमार पटेल के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को संस्तुति की है।