जोधपुर।
रिपोर्ट: अमित
साथ ही राशन सामग्री के 600 किट तैयार कर जरुरतमंदो को वितरण किया जा रहा
लुणी उँचीयारड़ा गाव की खबर आशापूर्ण बिल्डकॉन ग्रुप की ओर से लूणी विधानसभा क्षेत्र के उँचीयारड़ा गांव में पिछले छह दिनों से लगातार मग मोहन चैरिटेबल ट्रस्ट व ग्रामीणों के सहयोग से राम- रसोड़ा चल रहा है l मानवता की मिशाल पेश कर गरीबों के उम्म्नीद की किरण बने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव करण सिंह ऊँचीयारड़ा ने बताया कि- इस राम रसोड़े से प्रतिदिन लगभग पंद्रह सौ से 2000 खाने के पैकेट तैयार होकर नांदड़ी, कुड़ी भगतासनी, सालावास, बोरानाडा में दिहाड़ी मज़दूर, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को वितरित हो रहे हैं l साथ ही करण सिंह ने अपनी फार्म हाउस पर पक्की फसल से गेंहू को साफ कर 30 क्विंटल गेहूं पीसकर छोटे-मोटे 600खाद्य सामग्री के किट तैयार कर जरुरतमन्द परिवारों को निरंतर दे रहे हैं प्रत्येक किट आटा, दाल तेल, मसाले नमक से तैयार किए गए l इस कोराना महामारी में करण सिंह उँचीयारड़ा ने आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप की ओर से 11 लाख 11हजार का चेक कोविड 19 मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया l साथ ही जयपुर में फॉर स्टार आशापूर्णा होटल के 40 रूम, उदयपुर में बुद्धा ग्रुप स्टीट्यूट के 200 बेड वाले रूम हॉस्पिटल बनाने एवं कोराना पीड़ितों को इस बीमारी से निजात पाने के लिए सरकार को सुपुर्द किए l