लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ ।क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी महेश चंद्र कनौजिया ने क्षेत्र के गांवो में शुक्रवार को तीसरे दिन भी कीट नाशक दवाओं व सेनिटाइजर का छिड़काव कराया। क्षेत्र के गांव करनपुर, मुर्तिहा, नौगवां, ढकवा,रहमत नगर,अमकोटवा, बहेरवा आदि गाँवो में सेनिटाइजर का छिड़काव स्वयं ट्रेक्टर चला कर किया। एवं ग्रामीणों को साफ सफाई व साबुन से हाथ धुलने को कहा व अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के इस कार्य को लेकर प्रसंसा की है। साथ मे प्रमोद वर्मा,अमरीश सिंह,दीपक बाबा, चन्द्रशेखर वर्मा, शंकर यादव,आडवाणी आदि मौजूद रहे।